यह पुरातन गाँव मेरा
यह गाँव मेरा
अपने आज के इस
प्यास में भी
लगा मेला
ठेलम ठेला
बाल्टी में डेकची में
(आत्मा में)
डोर डाले
झांकता
बीते युगों के
रीत के अंधे कुएं में
क्या पता
रस्साकस्सी में
कौन किसको खींचता है...
आज-कल का
यह अनोखा द्वन्द भाई!
डोरियों से बंधा सा यह
खींचता सा गाँव मेरा
खिंच रहा है
भर रहा है
रीतियों से गागरें या
रीतता जाता हुआ सा
आज से
(या बाहरी समाज से )
यह पुरातन गाँव मेरा
(जया पाठक)
दोस्तों, स्वागत है आप सबका नई हवा के ब्लॉग पर. अगस्त २०१० के "इस माह के शीर्षक" के अंतर्गत हमने एक चित्र चुना था जिसपर सभी साथ कवियों की कवितायेँ आ चुकी हैं! आप सभी कवि और पाठक मित्रों का हार्दिक अभिनन्दन है. यहाँ इस ब्लॉग पर सभी रचनायें प्रकाशित कर दी गयीं हैं. हमारे इस माह के समीक्षक है श्री अर्नेस्ट अल्बर्ट और श्री सौरभ पाण्डेय. बस अब आप दोनों के सुझाव, टिप्पणियाँ, समीक्षा एवं मार्गदर्शन अपेक्षित है.
अगले महीने का शीर्षक और समीक्षक-संपादक समूह को घोषणा शीघ्र हो की जाएगी. साथ बने रहे....
सादर
जया पाठक श्रीनिवासन
लेबल: सम्पादकीय


‘‘ आदत यही बनानी है ज्यादा से ज्यादा(ब्लागों) लोगों तक ट्प्पिणीया अपनी पहुचानी है।’’
हमारे ब्लॉग पर आपका स्वागत है।
मालीगांव
साया
लक्ष्य
हमारे नये एगरीकेटर में आप अपने ब्लाग् को नीचे के लिंको द्वारा जोड़ सकते है।
अपने ब्लाग् पर लोगों लगाये यहां से
अपने ब्लाग् को जोड़े यहां से
lifemazedar.blogspot.com
kvkrewa.blogspot.com
Chandar Meher
किसी भी तरह की तकनीकिक जानकारी के लिये अंतरजाल ब्लाग के स्वामी अंकुर जी,
हिन्दी टेक ब्लाग के मालिक नवीन जी और ई गुरू राजीव जी से संपर्क करें ।
ब्लाग जगत पर संस्कृत की कक्ष्या चल रही है ।
आप भी सादर आमंत्रित हैं,
संस्कृतम्-भारतस्य जीवनम् पर आकर हमारा मार्गदर्शन करें व अपने
सुझाव दें, और अगर हमारा प्रयास पसंद आये तो हमारे फालोअर बनकर संस्कृत के
प्रसार में अपना योगदान दें ।
यदि आप संस्कृत में लिख सकते हैं तो आपको इस ब्लाग पर लेखन के लिये आमन्त्रित किया जा रहा है ।
हमें ईमेल से संपर्क करें pandey.aaanand@gmail.com पर अपना नाम व पूरा परिचय)
धन्यवाद
कृपया अन्य ब्लॉगों को भी पढें और अपनी बहुमूल्य टिप्पणियां देनें का कष्ट करें